फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   four injured in road accident

रास्ता भूलकर टकराए दो बाइक सवार, 4 जख्मी

Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
four injured in road accident

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार देर शाम रास्ता भूले दो बाइक की आपस में टकरा गए।  इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। देर रात दो घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जनाकारी के अनुसार हाईवे पर मांड के नजदीक जम्मू से कुछ युवा दो बाइक पर कटड़ा के लिए निकले थे। रास्ता भूल जाने के कारण वह दोमेल की बजाय टिकरी की तरफ आने लगे थे।
विज्ञापन


रास्ते में एक तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें सवारपी शर्मा निवासी बख्शीनगर, राहुल निवासी कृष्णा नगर, एस बख्शी निवासी तालाब तिल्लो, दीपेश निवासी अखनूर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस बख्शी और दीपेश की बाइक खाई में गिर गई थी। इसके कारण उनके सिर पर गहरी चोट आई। इन दोनों को जम्मू रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार  जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही दो बाइक अचानक मांड के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों की हालत सामान्य है।

घायलोें से पूछताछ के बाद पाया गया कि सभी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए जा रहे थे। घायलों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। सभी के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। बाइक सीज कर ली हैं और मामला दर्ज करके  जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed