फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Foundation Day

अपनी पार्टी ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस

विज्ञापन
Foundation Day
उधमपुर: अपनी पार्टी द्वारा आज स्थापना दिवस मनाया गया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की जिला इकाई की ओर से उधमपुर कार्यालय में पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों से आए युवाओं व महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी के जिला प्रधान हंस राज डोगरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक फकीर नाथ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केवल कृष्ण, जगदेव सिंह, हाजी नूर मोहम्मद, जिला संयोजक भुपिंद्र सिंह, जिला महासचिव सतपॉल चलोत्रा आदि की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर मो. शरीफ, मोहम्मद हुसैन, शबदीन, जुलेखान, राज अली, सादिक हुसैन, बाली मोहम्मद, लियाकत अली, मोहम्मद कौम, जावेद इकबाल, खातून बेगम, कमर दीन, तारिक हुसैन, अजय कुमार, यश पॉल, राकेश कुमार ने पार्टी का दामन थामा। सभी को फूल व मालाएं देकर स्वागत किया गया। जिला सचिव सतपॉल चलोत्रा ने कहा कि अपनी पार्टी का गठन हुए दो साल पूरे हो गए हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके लिए जम्मू कश्मीर के सभी इलाकों में पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम कर रहें हैं। इस मौके पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एसटी विंग के जिला प्रधान आलम खान, युवा प्रधान अजीत शर्मा, युवा उपाध्यक्ष धीरज जंग, कृष्ण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed