फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fit india movment

शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
fit india movment
उधमपुर: योगा करते हुए स्कूली छात्र. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में कुछ दिनों से खेल गतिविधियां करवाई जा रही है। विद्यार्थियों को योग, पीटी परेड, खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने के गुर सिखाए जा रहे हैं। शनिवार को मजालता के कई स्कूलों में योग व अन्य कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, तो अब फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शनिवार को मजालता के हाई स्कूल थलोड़ा, चानी मानसर, हायर सेकेंडरी स्कूल मानसर व अन्य कई सरकारी स्कूलों में सुबह विद्यार्थियों को योग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को योग सिखाने वाले भी स्कूल के ही विद्यार्थी थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार अभ्यास करने पर विद्यार्थी योग करने में माहिर हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर को कैरम, लूडो व अन्य कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन, अवसर न मिलने के कारण प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पाती। अब सरकारी स्कूलों के अंदर ही इनकी प्रतिभा को निखारने के साथ आगे लाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अच्छे सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। विद्यार्थी अब शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed