{"_id":"61e1c09fd8c6bf26c230d296","slug":"fir-udhampur-news-jmu251904771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष को धमकी देने के वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष को धमकी देने के वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
उधमपुर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े पैंथर्स पार्टी के नेता
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह को धमकी देने के मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उधमपुर पुलिस थाने में संजय गंडोत्रा, उनकी पत्नी और विशाल नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत करवाने पहुंचे पार्टी के एससी सेल के जिला प्रधान रामपाल, अन्य सहयोगी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संजय गंडोत्रा नाम का शख्स पार्टी अध्यक्ष का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा आए दिन उक्त लोग पार्टी अध्यक्ष को धमकियां दे रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी समेत दिवंगत माता-पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे पूरे जम्मू-कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में रोष है। जिसको देखते हुए पार्टी की जिला इकाई ने उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर जल्द ही पुलिस ने उक्त लोगों पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो इस मामले को लेकर जो गुस्सा कार्यकर्ताओं में है, वह सड़कों पर नजर आएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस की होगी।