फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Even after 28 days, two-way traffic has not been restored on the Jammu-Srinagar highway.

Udhampur News: 28 दिन बाद भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बहाल नहीं हो पाया दोतरफा यातायात

विज्ञापन
Even after 28 days, two-way traffic has not been restored on the Jammu-Srinagar highway.
-सोमवार को छोटे वाहनों को श्रीनगर और बड़े वाहनों को जम्मू की ओर छोड़ा गया
विज्ञापन

-रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन, रोजाना बन रही जाम की स्थिति
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सितंबर को हुई भारी तबाही से अब तक निजात नहीं मिल पाई है। सोमवार को भी एकतरफा यातायात को बहाल रखा गया। इसके तहत जम्मू-उधमपुर से श्रीनगर की ओर छोटे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई जबकि श्रीनगर-काजीकुंड से जम्मू की ओर सिर्फ हैवी वाहन छोड़े गए। रोजाना जाम की स्थिति बन रही है जिससे वाहनचालकों को परेशान होना पड़ा रहा है।
कुछ स्थानों पर सिंगल स्ट्रैच की वजह से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। जम्मू-कश्मीर में 26 अगस्त से भारी बारिश के साथ शुरू हुई प्राकृतिक आपदा से जहां लोगों की जमीनें, मकान और अन्य ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा था तो वहीं इसका असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिखना शुरू हो गया था। 2 सितंबर को ऊधमपुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर थर्ड, बलीनाला और समरोली इलाके में नेशनल हाईवे को काफी नुकसान पहुंचा था। थर्ड में पहाड़ धंसने से राजमार्ग को 300 मीटर हिस्सा मलबे में तबदील हो गया था। बलिनाला और समरोली में हाईवे का कुछ हिस्सा तवी नदी में बह गया। लैंड स्लाइडिंग और मड स्लाइडिंग से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इसे आंशिक रूप से सुचारू करने में दो हफ्ते से भी अधिक समय लग गया लेकिन अभी लगभग 28 दिन बीत जाने के बावजूद राजमार्ग पूर्ण रूप से बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर से एक दिन छोड़कर क्रमवार वाहनों को छोड़ा जा रहा है। सोमवार को भी श्रीनगर से जम्मू की ओर सिर्फ हैवी वाहनों को छोड़ा गया जबकि जम्मू से श्रीनगर की ओर छोटे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। हाईवे बंद रहने की वजह से सैकड़ों की संख्या में ट्रक दोनों ओर फंसे थे। इसके चलते लाइव स्टाक, फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। उसी को मद्देनजर रखते हुए मालवाहक वाहनों को एक दिन जम्मू और दूसरे दिन श्रीनगर से छोड़ा जा रहा है। खासकर यात्रियों और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए छोटे वाहनों को एक दिन छोड़कर जम्मू या फिर श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड में चालकों को करना पड़ा रहा इंतजार
एकतरफा यातायात बहाल करने के बावजूद राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से थर्ड में जाम की वजह से चालकों को लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है क्योंकि क्षतिग्रस्त हिस्से पर एक समय पर एक तरफ से वाहनों को छोड़ा जा सकता है। एकतरफ से हैवी वाहनों के आने पर दूसरी तरफ से आ रहे छोटे वाहनों को रोकना पड़ता है। हालांकि राजमार्ग को पूर्ण रूप से बहाल होने में अभी काफी समय लग सकता है।

-----
दोतरफा यातायात बहाल में लगेगा समय
मौजूदा समय में हाईवे पर एकतरफा वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। दोतरफा यातायात को बहाल होने में समय लग सकता है। छोटे और बड़े वाहनों को नियमित एडवाइजरी के हिसाब से छोड़ा जा रहा है। पहले के मुकाबले में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार है। जतिंद्र सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed