{"_id":"63825fd3d2434b0a66011c64","slug":"encrochment-udhampur-news-jmu273159844","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रेहड़ियां से अतिक्रमण व जाम, नप नहीं कर रही योजना बनाकर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रेहड़ियां से अतिक्रमण व जाम, नप नहीं कर रही योजना बनाकर काम
विज्ञापन
उधमपुर।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर को अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद समय-समय पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नगर में अवैध रेहड़ियों व फड़ियों का बोलबाला है। शहर की सड़कें, फुटपाथ और पार्किंग स्थल भी इनके कब्जे में हैं। रोजाना दिनभर जाम लगा रहता है, और लोग परेशान होते रहते हैं। इसके लिए नप ने अब तक कोई योजना बनाकर काम नहीं किया।
नप ने बीते साल शहर में 10 अति व्यस्त स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इन स्थानों पर अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वालों पर जुर्माने का प्रावधान था। इसके बावजूद न तो इन जगहों को पूरी तरह रेहड़ी फड़ी मुक्त बनाया जा सका, और न ही पार्किंग स्थलों और दुकानों के बाहर लगने वाली फडियों को हटाया जा सका। इसके चलते शहर में आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। कहीं, जाम से सामना होता है तो कहीं चलने के लिए फुटपाथ ही नहीं मिलता। वाहन खड़े करने के लिए भी जगह नहीं होती।
शहर के कई बड़े छोटे दुकानदार भी इस समस्या को लगातार बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं। नगर के गोल मार्केट, सिटी लाइट क्षेत्र, सलाथिया चौक, धार रोड, बस स्टैंड, आदि इलाकों में कई ऐसी अवैध रेहड़ियां व फड़ियां हैं, जिन्हें खुद शहर के दुकानदारों ने शरण दे रखी है। इन पर नगर परिषद भी कभी कभार ही खानापूर्ति की कार्रवाई करती है। दुकानों के बाहर कुछ रेहड़ियां व फड़ियां फुटपाथ को घेरकर लगाई जाती हैं तो कुछ पार्किंग स्थलों के आसपास।
विज्ञापन
----
लोगों का आरोप- नप खुद बढ़ा रही अतिक्रमण
इस समस्या से परेशान शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद अपना राजस्व जुटाने के लिए स्वयं शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है। शहर में लगने वाली हर रेहड़ी और फड़ी से नगर परिषद राजस्व वसूलती है, और दिखावे के लिए केवल कुछ रेहड़ी वालों को निशाना बनाया जाता है। यह बिल्कुल उचित नहीं है।
----------
शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है, जिससे कारोबार भी सुचारू रहे और शहर भी। अतिक्रमण की समस्या को बढ़ावा देने वालों पर नगर परिषद को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। पार्किंग स्थलों, दुकानों के बाहर और फुटपाथों को भी अतिक्रमण मुक्त बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- ठाकुर हंस राज, अध्यक्ष, रेहड़ी फड़ी यूनियन, उधमपुर
---------
समय-समय पर सभी पर कार्रवाई की जाती है। रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए जगह न होने की वजह से समस्या आ रही है। इसके चलते कार्रवाई के बाद ये लोग फिर से शहर में अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। नगर परिषद योजनाबद्ध तरीके से इसका स्थायी समाधान करने पर विचार कर रही है।
- दलीप अबरोल, सीईओ, नगर परिषद
--------
नगर परिषद की नाकामी की वजह से शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। कुर्सी की आपसी खींचतान ने पूरे शहर के विकास को चौपट कर दिया है। व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के सहयोग के बावजूद नप शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। इसके कारण पूरा शहर गंभीर अतिक्रमण की चपेट में है। शहर में कोई भी अतिक्रमण करता पाया जाए, उस पर कड़ी कार्रवाई हो। फिर चाहे वह व्यापार मंडल का कोई पदाधिकारी ही क्यों न हो।
- जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, उधमपुर