{"_id":"65a0354002c604ca450142d8","slug":"encroachment-remove-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-6230-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विकास की जद में आए गरीबों के आशियाने उजड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विकास की जद में आए गरीबों के आशियाने उजड़े
Fri, 12 Jan 2024 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शहर के संगूर इलाके में हाईवे अथॉरिटी की अतिक्रमण विरोधी ड्राइव में कई लोग हुए बेघर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की तरफ से वीरवार को शहर के संगूर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस मुहिम के दौरान राजमार्ग के किनारे हुए हाईवे की जमीन पर बने लोगों के कुछ घरों और खोखों को खाली करवाकर जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान घर टूटने के गम में लोग रोते बिलखते भी नजर आए और अधिकारियों से घर को न तोड़ने की गुहार लगाते रहे और कुछ दिन की मोहलत दिए जाने की अपील करते रहे, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार घनश्याम सिंह, एसएचओ रघूवीर सिंह चौधरी, महिला एचएसओ ईशा महाजन और हाईवे अथारिटी के अधिकारी मौजूद रहे। पीड़ित लोगों का कहना था कि वह पिछले करीब 3 से भी अधिक दशकों से यहां रह रहे हैं। हाईवे निर्माण के दौरान यह जमीन हाईवे के अधिकार में आ गई थी। इसलिए उन्हें मालूम है कि उनके मकान हाईवे की जमीन पर है और इनको खाली करने के लिए कई बार नोटिस भी दिए गए हैं। मगर यह भी सच्चाई है कि वह काफी ज्यादा गरीब हैं और न तो उनके पास कहीं और जमीन है और न मकान बनाने के लिए पैसे। हाईवे अथाॅरिटी ने मकान तोड़कर उन्हें सड़क पर ला दिया है। प्रशासन से उनकी मांग है कि उन्हें रहने के लिए छत मुहैया करवाई जाए और जमीन अलाट की जाए। वहीं, हाईवे अथारिटी के अधिकारियों का कहना था कि हाईवे बनने के बाद से इन लोगों को कई बार हाईवे की जगह को खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। मगर इसके बावजूद लोगों ने हाईवे की जगह से अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है। इसलिए अब मजबूरन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी था क्योंकि जगह नेशनल हाईवे अथारिटी की है और मौजूदा समय में यहां कई विकास योजनाएं चल रहीं हैं। अतिक्रमण के कारण काम पूरा करना संभव नहीं है।