फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   electricity

Udhampur News: अधिक बिजली बिल आने और अनिर्धारित बिजली कटौती को लेकर जिब थाती के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
electricity
उधमपुर। अधिक बिजली बिल आने और अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर जिब थाती और सुनाडी पंचायत के लोगों के शिष्टमंडल ने बिजली विभाग कार्यालय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग कई-कई घंटे की अनिर्धारित बिजली कटौती करने के साथ ही अधिक बिल भेज रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे जल्द इन्हें जमा करवाएं, अन्यथा उनकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बीपीएल राशन कार्ड धारक होने के बावजूद कई लोगों का बिजली बिल हर माह 500 रुपये के आसपास आ रहा है, जबकि उनकी बिजली की खपत इतनी अधिक नहीं है। इसके अलावा अनिर्धारित बिजली कटौती ने भी उनकी परेशानी काफी बढ़ा दी है, इससे अंधेरे में खाना बनाने और खाने में दिक्कत पेश आती है। बच्चों की शिक्षा भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वे कई बार इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, जहां उन्हें आश्वस्त किया गया था कि मीटर लगने के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा लेकिन मीटर लगवाने के बावजूद भी रीडिंग से कई गुणा अधिक बिजली भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शिष्टमंडल की समस्या को सुनने पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या वास्तविक है। विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का उचित समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कई बार विभिन्न पंचायतों में अधिक बिजली बिल आने की शिकायत लेकर विभाग अधिकारियों से मिल चुके हैं। अधिकारियों का कहना था कि मीटर लगने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन मीटर लगवाने के बावजूद गरीब लोगों पर अधिक बिजली बिल की मार चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विभाग को मीटर रीडिंग के अनुसार बिल वसूलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग से जिले में बिजली कटौती में सुधार करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed