{"_id":"6776e49d1d891df7750a538e","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-118902-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ असुरक्षित घोषित इमारतों की देखभाल भी कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ असुरक्षित घोषित इमारतों की देखभाल भी कर रहे शिक्षक
विज्ञापन
सरकारी मिडिल स्कूल रठियान परिसर में बिना डिस्मेंटल की गई असुरिक्षत पुरानी इमारत ।
- फोटो : सरकारी मिडिल स्कूल रठियान परिसर में बिना डिस्मेंटल की गई असुरिक्षत पुरानी इमारत ।
उधमपुर। जिले के कई शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूलों की असुरक्षित घोषित इमारतों की देखभाल भी कर रहे हैं। जिले में करीब 10 से ज्यादा स्कूलों की नई इमारतें तो बनाई गई हैं लेकिन आज भी कई स्कूल परिसरों में असुरक्षित इमारतें वैसे वैसे पड़ी हैं। इन इमारतों को विभाग की ओर से गिराया जाना था।
जानकारी के मुताबिक जिले के सरकारी मिडिल स्कूल रठियान, सेंट्रल मिडिल स्कूल और हाई स्कूल कोटली जींजा सहित कई स्कूल हैं। इनमें हाई, मिडिल व प्राइमरी स्कूल भी हैं, जहां विभाग की ओर से स्कूल की नई इमारतें तो बना दी गई हैं लेकिन असुरक्षित घोषित हुई इमारत को तोड़ा नहीं गया है। इसके चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन स्कूलों में असुरक्षित घोषित हुई इमारतें तोड़ी नहीं गई हैं, उनमें हाफ टाइम के दौरान शिक्षकों को बच्चों की रखवाली करनी पड़ रही है कि कहीं वे पुरानी इमारत के पास न जाएं। इसके चलते कई स्कूलों के शिक्षक परेशान हैं। स्कूल में बनी पुरानी खंडहर इमारतों को गिराने के लिए जहां स्कूल प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों को बता चुका है, वहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
बारिश के दिनों में बढ़ जाता है खतरा
जिले के जिन स्कूलों में पुरानी असुरक्षित हुई इमारतें विभाग की ओर से डिस्मेंटल नहीं की गई हैं, उनमें खासतौर पर बारिश के दिनों में पुरानी इमारतों के गिरने की आशंका के चलते खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते शिक्षक बच्चों पर पैनी नजर बनाए होते हैं ताकि कोई भी बच्चा पुरानी इमारतों के पास न जा सके और कोई अनहोनी की घटना न हो। इतना ही नहीं, बारिश के दिनोें में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की परेशानी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
जिले के कई स्कूल परिसरों में पुरानी इमारतें हैं, जिन्हें गिराया जाना है लेकिन विभाग के पास बजट की कमी के चलते ये इमारतें गिराई नहीं जा सकी हैं। विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि कहीं से बजट का इंतजाम करके स्कूल परिसराें में बनी पुरानी इमारतों को गिराया जाए और बच्चों व शिक्षकों को आ रही परेशानी से निजात दिलाई जाए।
-नरेंद्र मोहन सूरी सीईओ
फोटो सहित