{"_id":"679d1f28b5bcdd8aae0961da","slug":"education-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119902-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में पाया तीसरा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में पाया तीसरा पुरस्कार
Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा से पुरस्कार प्राप्त करते दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के विद्यार्थी।
- फोटो : एलजी मनोज सिन्हा से पुरस्कार प्राप्त करते दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
यह पुरस्कार जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जनवरी को एमए स्टेडियम जम्मू में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान प्रदान किया।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की भावना का जश्न मनाने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र भर के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें डीपीएस उधमपुर के विद्यार्थियों ने गायन क्षमता और राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम का प्रदर्शन किया। यह पुरस्कार डीपीएसयू की मुख्य सीसीए समन्वयक राखी गुप्ता ने छात्रों की टीम के साथ प्राप्त किया। इसमें श्रेयस कलसोत्रा 8ए, अर्धित महाजन 8सी, माहिरा शर्मा 9सी, साची महाजन 9सी, अलीशना आफताब 9डी और तक्षशिला चनोत्रा 9डी शामिल थे। गायकों की टीम को संगीत शिक्षक रोमेश और रशम बहादुर ने प्रशिक्षित किया था।
स्कूल के वाइस चेयरमैन डॉ. जेसी गुप्ता, एमडी विवेक गुप्ता और निदेशक अकादमिक सुचेता गुप्ता ने टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद