फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब से मिलेगी छात्रों को सुविधा

विज्ञापन
education news
उधमपुर। जोन पंचैरी के अंतर्गत आते सरकारी हाईस्कूल सदोता में जल्द ही आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष के अलावा लाइब्रेरी, साइंस लैब और कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इनके बनने से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्कूल में इसके लिए अतिरिक्त कक्ष बनाने का काम लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके लिए 95.82 लाख का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल और इसमें पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही अच्छी पहल है। खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में इस तरह की सुविधाओं की काफी ज्यादा जरूरत है। आमतौर पर कमरों की कमी और जगहों की तंगी के कारण इस तरह की सुविधाओं कई ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में नहीं मिल पाती है। इससे छात्र चाहते हुए भी बेसिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इससे उन्हें बाद में आगे की पढ़ाई के दौरान शहर में इस शिक्षा को कवर करना पड़ता है। स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, राधे श्याम, सुरिंदर कुमार, नीरज ठाकुर व अन्य ने बताया कि हाईस्कूल सधोता में गांव के कई बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन यहां लाइब्रेरी, साइंस लैब और कंप्यूटर संबंधी शिक्षा के लिए कमरों की कमी थी। वहीं अब इन कमरों के बनने से स्कूल में बिना किसी परेशानी के इस सभी शिक्षा भी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एईई रोहित गुप्ता ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed