{"_id":"5877d78a4f1c1b7f1fba7f53","slug":"dozens-of-villages-not-restore-power-until-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांवों में बिजली अब तक बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांवों में बिजली अब तक बहाल नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
transfarmer, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के कारण रामबन जिले के दर्जनों गांवों में वीरवार को सातवें दिन भी बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले जिले के बनिहाल, खरी, महोमंगत, बुजला, त्रिगाम, सगन, उखड़ाल, पोगल परिस्तान, नील, गूल, गुलाबगढ़, राजगढ़, बटोत सहित दर्जनों गांवों में एक सप्ताह से बिलली आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन
इस कारण गांव के हजारों लोग घुप्प अंधेरे में हैं। पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण इन इलाकों के बिजली ढांचा चरमरा गया था। इसको दुरुस्त करने में अभी और भी कुछ दिन लग सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर इलाकों में बिजली ढांचों का जायजा लेने के लिए विभागीय मुलाजिम नहीं पहुंचे हैं। बिजली विभाग के बटोत सबडिवीजन के एक्सईएन हबीब चौधरी के मुताबिक बर्फबारी से प्रभावित 70 फीसदी इलाके में बिजली बहाल कर दी गई है। बाकी इलाके में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी विभागीय अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। कोशिश है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाए। दूसरी तरफ ग्रामीणों में विभाग के प्रति बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह में ध्वस्त ढांचे का जायजा तक नहीं लिया गया है। विभाग के सुस्त रवैये के कारण्ा लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं 132 केवी की बिजली लाइन में खराबी आने के कारण जिला किश्तवाड़ में वीरवार की सुबह साढ़े 11 बजे के बाद बिजली बंद हो गई है। बताया जाता है कि पत्नीटाप के पास लाइन पर पेड़ गिरने का कारण लाइन टूट गई है। खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी।