फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Disorder

जिले में 11 से अधिक सरकारी स्कूलों में नहीं है चार दिवारी की सुविधा

विज्ञापन
Disorder
उधमपुर। जिले में शिक्षा विभाग अब तक 1193 सरकारी स्कूलों में चारदीवारी नहीं दे पाया है। ये स्कूल खुले में हैं। इनमें हमेशा बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई स्कूल रेल की पटरी के किनारे, कई नालों और तालाबों के किनारे हैं। इसलिए, बच्चों के अभिभावक भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग को हर वर्ष करोड़ों रुपये सरकार देती हैं। विभाग इस राशि से हर वर्ष कई तरह के विकास कार्य करने के दावे करता है। लेकिन, हकीकत यह है कि जिले में अब तक करीब 80 प्रतिशत स्कूलों में चारदीवारी नहीं है। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 1515 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से 1193 स्कूलों में आज तक शिक्षा विभाग चारदीवारी का निर्माण नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

अब तक केवल 172 स्कूलों को ही चारदीवारी मिल पाई है। जबकि, 50 स्कूलों में चारदीवारी तो है, लेकिन यह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 73 स्कूलों में चारदीवारी का काम शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया। 17 स्कूलों में कंटीले तार लगाकर स्कूल की सुरक्षा की गई है। जबकि, 10 का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों से पता चलता है कि शिक्षा विभाग ज्यादातर स्कूलों में अब तक चारदीवारी का निर्माण नहीं कर पाया है। इनमें ज्यादातर स्कूल सड़क, तालाब, नाले के किनारे हैं। साथ ही स्कूलों के नजदीक बिजली के ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ स्कूल तो रेलवे पटरी के किनारे पर भी हैं। गणेश कुमार, शाम लाल, विनोद कुमार व अन्य कई अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की सुरक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए।

-----
स्कूलों में चारदीवारी के निर्माण को लेकर प्रयास चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सौ स्कूलों में चारदीवारी के निर्माण को मंजूरी मिली है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। बाकी स्कूलों के लिए भी प्रयास तेज किए जाएंगे।
- राम कुमार गुप्ता, डिप्टी सीईओ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed