फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devika Aarti

देविका तट पर हुआ देविका आरती का आयोजन

विज्ञापन
Devika Aarti
नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर देविका मैया की आरती की गई - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नववर्ष के पहले दिन शनिवार शाम को देविका नदी के तट पर देविका आरती का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से शहरवासियों ने हिस्सा देकर देविका मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

लगभग दो सप्ताह पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के उधमपुर पहुंचने पर पहली बार देविका आरती का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी दौरान इसको नियमित तरीके से शुरू करने का भी आश्वासन दिया गया था। शनिवार को नववर्ष के आगमन पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंत्रों के उच्चारण के साथ शाम करीब छह बजे आरती हुई।
विज्ञापन

आरती से पहले देविका पूजन का हुआ। आरती के दौरान देविका मां के जयघोष के साथ देविकानगरी गूंज उठी। पौने घंटे तक आरती चली। संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आरती में पार्षद विक्रम सलाथिया, पार्षद अनिल अरोड़ा, व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी, टीम देविका के सदस्यों के साथ शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद शहरवासियों ने देविका आरती को नियमित तरीके से शुरू करने को लेकर चर्चा की। शहरवासियों का कहना था कि लोहड़ी के बाद देविका आरती को नियमित शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर देविका मैया की आरती  की गई

नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर देविका मैया की आरती की गई- फोटो : UDHAMPUR

नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर देविका मैया की आरती  की गई

नववर्ष पर ऊधमपुर के देविका तट पर देविका मैया की आरती की गई- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed