फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

एसके बैर गांव में हर घर को जल पहुंचाने की हुई शुरुआत

विज्ञापन
development
उधमपुर/मजालता। एसके बैर में जल जीवन मिशन का शुभारंभ करती डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डीडीसी उपाध्यक्ष जूही पठानिया ने लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ ब्लॉक खून की कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव एसके बैर से जल जीवन मिशन की शुरुआत की। साथ ही बिलासपुर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पृथक्करण इकाई का उद्घाटन किया। ये सुविधाएं इनके लिए पहले ही मंजूर हो चुकी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जिले की पहली परियोजना है जिसे मोदी सरकार के हर घर जल के संकल्प के अनुरूप शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समय पर शुरू किया जाए, जिससे प्रत्येक घर और बस्ती में नल का पानी उपलब्ध हो सके। कहा कि इस परियोजनाओं से ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत बिलासपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पृथक्करण इकाई का भी उद्घाटन किया। उक्त परियोजना स्वच्छता, स्वच्छ भारत और अपशिष्ट प्रबंधन की अवधारणा के प्रचार-प्रसार में सहायक होगी। परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उपाध्यक्ष ने उचित स्वच्छता और स्वच्छ पानी की आवश्यकता पर जोर दिया। जल जीवन मिशन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 9.50 करोड़ रुपये की परियोजना के पूरा होने के बाद आसपास के हर घर को स्वच्छ नल का पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दौरे पर डीडीसी उपाध्यक्ष ने जनता की शिकायतें भी सुनी और उन्हें समय पर निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने साथ में आने वाले अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए काम करने और विभिन्न चालू विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए खुद को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मौके पर मोहन लाल सरपंच, मनोज वर्मा सरपंच, रमेश चंदर सरपंच, कुलदीप सिंह पूर्व सरपंच, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed