फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

कैंथगली से मालती रोड़ की खस्ता हालत से बढ़ा हादसों का जोखिम

विज्ञापन
development
panchari photo - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। कैंथगली से मालती सड़क की जर्जर हालत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई इस सड़क पर तारकोल का नामोनिशान नहीं है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर कंक्रीट भी नही डाली गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नदी-नालों पर भी पुल न होने से लोग जान जोखिम में डालकर इनके बीच से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद सड़क की हालत में सुधार लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। अब बरसात शुरू होने से सड़क पर बने गड्ढों व फिसलन से समस्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़क पर तारकोल डालने की मांग उठाते हुए लटियार पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार, कुलटैड पंचायत के सरपंच पवन कुमार, ग्रामीण कैप्टन स्वर्ण सिंह भीमा, शमशेर सिंह, आदि ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ व फिसलन बढ़ जाने से हादसों का खतरा चौगुना हो जाता है। इसके अतिरिक्त मार्ग में आने वाले नालों पर पुल नहीं बन पाए हैं। इससे वाहनों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात में नदी नालों का जलस्तर बढ़ने पर लोगों की पैदल आवाजाही पर भी रोक लग जाती है। हादसों का जोखिम भी लगातार बना हुआ है। इसलिए, प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़क पर तारकोल डाला जाए। अन्यथा, आने वाले दिनों में ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed