फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

उखड़ी सड़क व गलियों से आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
development
उधमपुर: आदर्श कॉलोनी रोड की खस्ता हालत. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत शहर में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया, मगर उखाड़ी र्गइं गलियों व सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। जिससे शहरवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि करीब दो साल पहले शहर में सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि युईईडी विभाग पाइपलाइन बिछाने के बाद उखाड़ी गईं गलियों व सड़कों की मरम्मत कर देगा, लेकिन दो साल का समय बीत जाने के बाद भी हालात वही हैं। पूरे शहर में युईईडी विभाग के इस काम से खस्ताहाल हो चुकी गलियां व सड़कें लोगों के चलने लायक नहीं हैं। हादसे हो रहे हैं। मगर संबधित विभाग और जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है। युईईडी विभाग का काम अभी भी अधर में लटका है। शहर के बाडेयां, हाउसिंग कॉलोनी, हास्पिटल रोड जैसे इलाकों में मौजूदा समय में भी पाइपें डाली जा रही हैं।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी नरेश कुमार, रामकृष्ण, आकाश कुमार व रवि आदि ने बताया कि उनके इलाके में करीब छह महीने पहले पाइपलाइन डालने का काम किया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक सड़के व गलियां उखड़ी पड़ी हैं। जबकि इस कार्य को शुरू करने से पहले उन्हें आश्वस्त किया गया था कि कार्य पूरा होने के बाद सड़कों व गलियों की उचित मरम्मत कर दी जाएगी। सड़कों व गलियों की मौजूदा हालत काफी जर्जर है। नालियां क्षतिग्रस्त हो जाने से जल निकासी में समस्या आ रही है। बारिश के दौरान पूरी सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। जिससे रपटन बढ़ जाती है। लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किल होती है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए काफी परेशानी होती है। इसलिए प्रशासन से उनकी मांग है कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज की पाइप लाइन डाली जा चुकी है, वहां जल्द गलियों व सड़कों की हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed