{"_id":"62279f28b7b61b22106f8a7d","slug":"development-udhampur-news-jmu2553389119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी सीएचसी जाने वाले रास्ते का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी सीएचसी जाने वाले रास्ते का मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को चिनैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी है। विभाग ने यह फैसला तब लिया जब अमर उजाला ने इस मार्ग की खस्ता हालत को बीते वीरवार के संस्करण में प्रमुखता से दर्शाया।
सीएचसी अस्पताल जाने वाला मुख्य मार्ग का एक हिस्सा महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा था। इस मार्ग पर कभी भी कोई भी हादसा हो सकता था, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चिनैनी पुलिस स्टेशन के साथ अस्पताल की ओर जाने वाले इस मार्ग पर सड़क का डंगा गिर जाने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी। बारिश में सड़क पर दरारें बढ़ जाती थीं, जिससे लोगों में डर पैदा हो गया था।
लोग इस मार्ग की मरम्मत की मांग प्रशासन के अधिकारियों से कई बार कर चुके थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जब अमर उजाला ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया तो विभाग ने मार्ग की हालत पर विचार किया, और मंगलवार को इसके क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने का कार्य आरंभ कर दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है, साथ ही इसी मार्ग के तीव्र मोड़ों पर भी सुरक्षा दीवार लगाने की मांग विभाग से की है।