फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

सीवरेज कपंनी की गलत कार्यप्रणाली से वार्ड नंबर 19 के आंबेडकर कॉलोनी की गलियां ब्लॉक होने से लोग परेशान,

विज्ञापन
development
उधमपुर सीवरेज कार्य के मलवे से वार्ड 21 के आंबेडकर कॉलोनी की बंद पडी गलियां - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीवरेज कंपनी की गलत कार्यप्रणाली के कारण वार्ड 19 की आंबेडकर कॉलोनी के लोग 15 दिनों से गलियां ब्लॉक होने की परेशानी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने मेन होल बनाने के कार्य को अधर में छोड़कर गलियों को मलवे से बंद कर दिया गया है। गलियों में कीचड़ भर जाने से पैदल रास्ता भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

15 दिनों से दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो गई है। इसके बावजूद उक्त कंपनी ने अधूरे छोडे़ कार्य को न तो पूरा किया, और न ही गलियों में पडे़ मलवे को हटाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय निवासी सोहन लाल, पूजा देवी, रामपाल, मनोहर लाल, आदि ने कहा कि करीब 15 दिन पहले गलियों को उखाड़ कर मेन होल बनाने का काम किया गया था। इसके लिए मोहल्ले की दोनों मुख्य गलियों को उखाड़ कर मलवा डाल कर आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने सोचा कि एक दो दिन में काम खत्म कर कंपनी गलियों को आवाजाही के लिए बहाल कर देगी। लेकिन, कंपनी ने दो दिन के काम में सिर्फ गलियों को उखाड़ कर मलवे से भर दिया। फिर दोबारा इसकी सुध नहीं रही। 15 दिन पहले गलियों में जैसे मलवा डाला गया था, आज भी वैसा ही पड़ा हुआ है। इस बीच सप्ताह भर हुई बारिश के कारण पूरी गलियां कीचड़ से भरकर दलदल बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण लोग दोपहिया वाहनों को भी घरों से नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्हें पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मलवे के ढेर इस तरह लगाए गए है कि लोगों के पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। इसलिए, प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए। अन्यथा, उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडे़गा।

उधमपुर सीवरेज कार्य के मलवे से वार्ड 21 के आंबेडकर कॉलोनी की बंद पडी गलियां

उधमपुर सीवरेज कार्य के मलवे से वार्ड 21 के आंबेडकर कॉलोनी की बंद पडी गलियां- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed