{"_id":"61d492783f7d830d976e880e","slug":"development-udhampur-news-jmu2512529174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटयारी बावली की हालत खराब होने से लोगों की बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटयारी बावली की हालत खराब होने से लोगों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन
रामनगर में रख रखाव के अभाव में बदहाल पड़ी बावली
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। वार्ड 10 में स्थित ऐतिहासिक पटयारी बावली काफी समय से खस्ताहाल है। पूरे रामनगर वासी इस बावली पर निर्भर है। कई बार मांग करने के बाद भी बावली की हालत नहीं सुधरी।
वार्ड 10 के निवासी सुनील गुप्ता, बीनू सिंह जंवाल, पार्षद बीना देवी ने बताया कि कई बार अधिकारियों से संपर्क कर बावली की हालत को सुधारने की मांग की गई। लेकिन, किसी ने भी आज तक इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। जब रामनगर में पानी की किल्लत गंभीर रूप लेती है तो सैकड़ों लोग इसी बावली से पानी लेकर गुजारा करते हैं। बावली के पास एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, प्राचीन नरसिंह मंदिर और शीश महल मौजूद हैं। इन स्थानों पर नियुक्त कर्मचारी भी यहीं से पानी लेते हैं।
उनकी मांग है कि जिला प्रशासन बावली के संरक्षण को लेकर विशेष तौर पर प्रयास करे, और जल्द इसकी हालत को सुधार कर राहत प्रदान करे। इस बारे में नगर पालिका के उप प्रधान राजेश खरका ने कहा कि उनकी तरफ से इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। वह प्राथमिकता के साथ इसकी हालत को सुधारने का प्रयास करेंगे।