{"_id":"61a27aad9d2ebb00397d4f3f","slug":"development-udhampur-news-jmu248730667","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी शिक्षकों को स्कूल के नजदीक मिलेगी आवास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी शिक्षकों को स्कूल के नजदीक मिलेगी आवास की सुविधा
विज्ञापन
उधमपुर के पंचैरी तहसील में लांदर इलाक में तैयार किए जा रहे टीचर्स क्वार्टर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। जिले के दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक और हाई स्कूलों के शिक्षकों और प्रवक्ताओं को शिक्षा विभाग अब आवास की सुविधा देगा। इनके लिए आवास स्थान तैयार किए जाएंगे। जिले में इसकी शुरूआत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांदर से हो गई है।
सरकार समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है। सरकार ने पहली बार शिक्षकों को सरकारी आवास की सुविधा प्रदान करना शुरू किया है। दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को रोजाना दूर से आवाजाही करनी पड़ती है। इससे काफी समय आवाजाही में ही चला जाता है, और विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित होती है।
इसका असर बोर्ड परीक्षा परिणामों पर भी पड़ता है। साथ ही स्थानांतरण होने पर कई शिक्षक दूरदराज ग्रामीण स्कूलों में जाने से मना कर देते हैं। इसका एक बड़ा कारण आवास की सुविधा न होना है। लेकिन, अब शिक्षा विभाग ने उनकी यह चिंता दूर कर दी है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांदर के शिक्षकों व प्रवक्ताओं को सबसे पहले आवास की सुविधा मिलेगी। 88.97 लाख रुपये की लागत से शिक्षकों के लिए आवास का काम शुरू हो गया है। इस राशि से दो मंजिला इमारत तैयार की जाएगी, और आठ ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। हर एक सेट में एक कमरा, लॉबी, बाथरूम और रसोई होगी।
विज्ञापन
-----
इसका काम शुरू कर दिया गया है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि समय रहते निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए, और नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों को रहने के लिए क्वार्टर सौंप दिए जाएं। एई मोहन प्रकाश के साथ मिलकर मैं मौके पर रह कर कार्य का निरीक्षण कर रहा हूं। शिक्षा विभाग की तरफ से पंचैरी शिक्षा जोन में पुराने रुके कार्यों को भी जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
- पवन कुमार, जेई, समग्र शिक्षा अभियान