{"_id":"61881a99b665a86bbb582bf1","slug":"development-udhampur-news-jmu247365139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों पर लोग हो रहे हादसों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों पर लोग हो रहे हादसों का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहरवासियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य से अब लोग हादसों का शिकार होने लगे हैं। कई हिस्सों में पाइपलाइन बिछाने के महीनों बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।
बारिश के बाद ये सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं, और शहरवासी इन सड़कों पर हादसों का शिकार हो रहे हैं। देविका परियोजना के तहत शहर के 21 वार्डों में 123 किलोमीटर से अधिक सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब तीन वर्ष से चल रहा है। इसके लिए शहर के ज्यादातर स्थानों पर खुदाई कर दी गई, और पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर अब तक तारकोल नहीं डाला गया है।
इसके कारण सड़कों की हालत खराब है। 23 अक्तूबर की तेज बारिश के बाद तो सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। लोग यहां दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बिल्लनबावली इलाके में तो सबसे बुरे हालात हैं। जहां सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क के बीच ही नाली जैसी बन गई है। इसमें हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
-----
विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के बाद इलाके की सुध नहीं ली है। मौजूदा समय में सड़क खराब है। लोग दुर्घटनाओं शिकार हो रहे हैं। कई लोगों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ है।
- अजय सिंह
------
सड़क के बदहाल होने से स्थानीय निवासी बहुत परेशान हैं। सड़क से ही इलाके का विकास होता है। लेकिन, बिल्लनबावली इलाके में लोगों के लिए सड़क ही परेशानी बन गई है। यूईईडी को इसको गंभीरता से लेकर परेशानी को दूर करना चाहिए।
- मोहन लाल
--------
सड़क की हालत खराब होने से सड़कों किनारे दुकानों का काम भी प्रभावित हो गया है। लोगों के लिए दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विभाग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे। इसको लेकर विभाग से कई बार संपर्क कर चुके हैं। लेकिन, कोई मरम्मत नहीं कर रहा है।
- बोध राज
-----
यूईईडी सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत का काम तेजी से कर रहा है। कुछ स्थानों पर खुदाई के बाद मैनुअल चैंबर बनाए जाने हैं। चैंबर बनने के बाद ही इनकी मरम्मत की जा सकती है। बिल्लनबावली इलाके में भी यही स्थिति है। स्थानीय निवासियों ने यूईईडी को दिन में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं करने दिया था। रात को काम करने के कारण इसमें देरी हुई है। चैंबर बनने के बाद दिसंबर में सड़क पर तारकोल नहीं डाला जा सकता। तारकोल डालने का काम मार्च 2022 के बाद ही होगा।
- कनव केरनी, यूईईडी प्रोजेक्ट इंचार्ज

उधमपुर के बिल्लनबावली इलाके में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद बदहाल पड़ी सड़क- फोटो : UDHAMPUR