फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dengue alert

पांच लोग पाए गए डेंगू का शिकार

विज्ञापन
Dengue alert
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कुल पांच लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। इन सभी का डेंगू का टेस्ट जिला अस्पताल में हुआ और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 82 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जितनी ज्यादा टेस्टिंग होगी, उतनी जल्दी डेंगू पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में हालात स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
जिले में करीब एक महीने से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। पहले एक दिन में दो से तीन लोग डेंगू का शिकार पाए जा रहे थे। अब इनकी संख्या बहुत बढ़ गई है। सोमवार को पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 15 लोग डेंगू का शिकार पाए। लेकिन, मंगलवार को इसमें थोड़ी राहत मिली है। इस दौरान शाम तक कुल पांच लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। ये लोग बुखार की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जब इनका डेंगू का टेस्ट किया गया तो सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी का घर में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

-------
जिले में किसी हालत नहीं है गंभीर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया कि विभाग की तरफ से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, अब तक डेंगू के बुखार से किसी की हालत ज्यादा खराब नहीं हुई है। ज्यादातर का उपचार घर में ही किया जा रहा है। विभाग की टीमें लगातार दवाइयों का छिड़काव कर ही हैं, और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed