फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demonstration of villagers against dumping of city garbage in Ambihar

Udhampur News: अम्बिहार में शहर का कचरा डालने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers against dumping of city garbage in Ambihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते अम्बिहार गांव के लोगों ने इलाके में राजमार्ग के किनारे शहर से निकलने वाले हजारों टन कचरे को फेंकने की नगर परिषद की तैयारी का कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने राजमार्ग पर एकत्रित होकर नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि नगर परिषद ने उनके गांव में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शहर से निकलने वाले कचरे को फेंकने की तैयारी की है। मुनैरा बैगम, रजिया अख्तर सहित अन्य गांववासियों ने कहा कि नगर परिषद ने अम्बिहार में शहर से निकलने वाले हजारों टन कचरे को फेंकने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर ऐसा होता है तो पूरा गांव बदबू के कारण परेशान होगा और गंदगी से होने वाले संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में मौजूद उनके प्राकृतिक जलाशयों का पानी भी इससे दूषित होगा और इससे गांव में कई तरह की अन्य दिक्कतें भी बढ़ जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अम्बिहार में कचरा बिल्कुल भी न डाला जाए और अगर ऐसा किया गया तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कचरे के निपटान का कोई उचित प्रबंध नहीं
साल 2012 से नगर परिषद के पास कई प्रयासों के बाद भी अब तक शहर से निकलने वाले कचरे के निपटान का कोई उचित प्रबंध नहीं है। इसके चलते शहर से हर रोज निकलने वाले करीब 35 से 40 टन कचरे को ठिकाने लगाना नगर परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है। इस समस्या से नगर परिषद के साथ ही शहरवासी भी परेशान हैं। हालांकि नगर परिषद के पास मांड में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाने के लिए 90 कनाल जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed