फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand raised for giving holiday on the birth anniversary of Maharaja Hari Singh

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश देने की उठाई मांग

विज्ञापन
Demand raised for giving holiday on the birth anniversary of Maharaja Hari Singh
उधमपुर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवा। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग को लेकर उधमपुर के युवाओं ने शहर के एमएम चौक इलाके में भूख हड़ताल शुरू कर रोष प्रकट किया। युवाओं का कहना था कि सरकार को इस मांग को पूरा करना चाहिए। कई वर्षों से जम्मू की जनता सरकार से यह मांग करती आ रही है, लेकिन इस मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रवि सिंह जम्वाल के नेतृत्व में कुछ युवाओं ने भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल के दौरान मौके पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी पहुंचे। रवि जम्वाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जम्मू संभाग की जनता महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग कर रहे हैं। कई बार शांति पूर्ण तरीके से मांग को सरकार के सामने रखा गया और कई बार प्रदर्शन कर भी रखा गया। इसके बाद भी भाजपा की सरकार ने आज तक इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय करवाने का काम महाराजा हरि सिंह ने ही किया था और मौजूदा सरकार उनको ही नजर अंदाज कर रही है। इस मांग को लेकर जम्मू में युवा वर्ग आंदोलन कर रहा है और इस आंदोलन के समर्थन में उधमपुर में भी युवाओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जब तक जम्मू में आंदोलन चलेगा वह भी इसी तरह से भूख हड़ताल करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं ने सरकार से जल्द राजा हरि सिंह की जयंती अवकाश की घोषणा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed