फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   death news

Udhampur News: गांव का दुलारा प्रदीप, पिता का था सहारा

विज्ञापन
death news
चिनैनी। लाटी के पुंडल गांव में रविवार दोपहर एक कच्ची दीवार गिरने के कारण एक बालक की मौत हो गई। इसके बाद गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दुलारा प्रदीप कुमार हर गांव के आने जाने वालों का हालचाल पूछता था। वह अपने पिता के साथ खेतों में भी योगदान देता था। पंचायत लाटी बी के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव पुंडल में अशोक कुमार अपना नया मकान बना रहा था। अशोक कुमार किसान है और उसका बेटा प्रदीप कुमार अपने पिता की काफी मदद किया करता था। उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार पूरे गांव का दुलारा था। वह हर आने जाने वाले ग्रामीणों का हाल-चाल पूछता था। प्रदीप कुमार प्राइमरी स्कूल पुंडल में पांचवीं में पढ़ता था। प्रदीप कुमार की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। पूरे गांव में रविवार को चूल्हे भी नहीं जले। प्रदीप दो भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर पर था लेकिन हर कार्य करने में वह हर समय आगे ही रहता था। रविवार को कच्ची दीवार गिरने के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट में उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रदीप के घर लोगों का पहुंचना जारी है। लोग उसके परिवार काे सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed