{"_id":"61ba4e5e88ff6a6cba340ba5","slug":"deadly-attack-on-district-court-lawyer-udhampur-news-jmu249906778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अदालत के वकील पर हुआ जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अदालत के वकील पर हुआ जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बट्टलबालिया क्षेत्र में मंगलवार की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने वकील अनिल थापा पर हमला किया और उनको बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए। हमलावरों ने हमला करने के साथ लूट की घटना को भी अंजाम दिया। वह वकील का फोन, पर्स और सोने की चेन भी छीन ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में वकील को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द हमलावार पकड़े नहीं जाते हैं तो हड़ताल कर रोष प्रकट करने को मजबूर हो जाएंगे।
हमले का शिकार बने एडवोकेट अनिल थापा ने बताया कि रात को अपने चैंबर में काम करने के बाद घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच वह पेट्रोल भरवाने के लिए गोल मेला की तरफ चले गए। पेट्रोल पंप पहुंचने से पहले ही बट्टलबालियां इलाके में कुछ लोगों ने वाहन को रोका और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। इसके बाद सभी ने हमला कर पीटना शुरू कर दिया। हमला करने के साथ एक ने उसका आईफोन मोबाइल छीना, एक ने उसका पर्स छीना और एक ने उसके गले से सोने की चैन निकाल ली। इसी बीच मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने यह सब देखा तो वह मौके पर पहुंच गए और लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने ही उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। वकील पर हमले की जानकारी मिलने के बाद बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट जेडी सलाथिया ने कहा कि इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। बार एसोसिएशन इसका कड़ा विरोध करती है। बार एसोसिएशन ने पुलिस से मांग की है कि जल्द हमलावरों का पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर हमलावर नहीं पकड़े जाते हैं तो हड़ताल कर रोष प्रकट किया जाएगा। इसके बाद जम्मू बार एसोसिएशन से बात कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।