फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   davika news

Udhampur News: नगर परिषद ने शुरू की देविका के जल कुंडों की सफाई

विज्ञापन
davika news
उधमपुर। महाशिवरात्रि और संध्या आरती के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से देविका नदी के जल कुंडों की साफ-सफाई का काम शुरू किया गया है। जेसीबी से देविका के जल कुंडों में जमा गाद और गंदगी को बाहर निकाल कर इन्हें स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहरवासियों का कहना है कि शहर में आस्था का केंद्र देविका नदी में प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसके समाधान के लिए प्रशासन और सरकार की तरफ से भी लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं लेकिन अभी भी इस मसले का पुरी तरह से समाधान नहीं हो पाया है। देविका किनारे अतिक्रमण का बोलबाला है। 186 करोड़ की देविका परियोजना के बाद भी शहर के कई गंदे नालों की गंदगी सीधे देविका में जा रही है और पॉलिथीन के कचरे पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। इसके चलते देविका अब भी गाद और गंदगी से भरी है।
विज्ञापन


हर साल बैसाखी अथवा कुछ खास मौकों पर ही देविका घाट के जल-कुंड़ों की सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed