{"_id":"629504237d4b9c6e527a8bb5","slug":"dangal-udhampur-news-jmu2608853101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डन के अजय शर्मा ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डन के अजय शर्मा ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
उधमपुर: सुभाष स्टेडियम में हो रहे दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। नगर के सुभाष स्टेडियम में अमर नाथ समिति ने 58वें वार्षिक दंगल का आयोजन किया। इसमें 15 मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें विभिन्न इलाकों से आए पहलवानों ने भाग लेकर दाव पेंच दिखाए।
तकरीबन तीन बजे दंगल का आगाज हुआ, और शाम सात बजे तक चलता रहा। पहली माली के लिए कावा के सुनील पहलवान और लड्डन पावर हाउस के अजय शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में अजय शर्मा ने सुनील को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। समिति की अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि किन्हीं कारणों से तीन साल के बाद इस दंगल का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों का काफी उत्साह नजर आया है।
कहा कि प्रशासन की ओर से भी इसमें सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष शिव कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा पार्षद प्रीति खजूरिया, पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, एडवोकेट स्वतंत्र देव कोतवाल, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।