{"_id":"6167252bc910c94b4e50bb46","slug":"cylinder-blast-udhampur-news-jmu2457254142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से रेहड़ी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से रेहड़ी से लगी आग
विज्ञापन
उधमपुर के इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में कुल्चे की रेहड़ी में आग लगने पर सामान की जांच करता व्यक्त?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इंडस्ट्रियल एस्टेट में बुधवार दोपहर को गैस सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने रेहड़ी को चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक रेहड़ी के अंदर सामान जल गया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुनील कुमार रेहड़ी पर कुल्चे बेच रहा था। वह कुल्चे तैयार करने के लिए रेहड़ी पर सिलिंडर का इस्तेमाल करता है। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। कुछ समय के बाद आग ने रेहड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते रेहड़ी के अंदर रखे सामान को भी आग लग गई। रेहड़ी पर आग की लपटें देख कर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। सबसे पहले सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया गया और उसके बाद रेहड़ी में लगी आग बुझाई गई। जब तक रेहड़ी की आग को बुझाया तो पता चला कि अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
लोगों का कहना था कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया। अगर सिलिंडर में ब्लास्ट हो जाता तो काफी जानमाल का नुकसान हो सकता था। इससे आसपास मौजूद दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं।