फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: हमें मनुष्य जीवन का सदुपयोग करना चाहिए

विज्ञापन
cultural news
उधमपुर। ओमाला परम धाम आश्रम में चल रही श्री मद्भगवत कथा में भाग लेते श्रद्धालु।: संवाद
उधमपुर। अखंड परम धाम आश्रम ओमाला जखैनी उधमपुर में बुधवार से पांच दिवसीय संत समागम हरि कथा प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

श्री राम जन्म भूमि के सदस्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने इस ज्ञान यज्ञ का श्री गणेश किया। संत सुभाष शास्त्री महाराज ने और अन्य सभी भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर संत सुभाष शास्त्री ने अपने प्रवचनों में संगत को समझाया कि बड़े भाग्य की बात है कि आपको मनुष्य का तन मिला, क्योंकि मनुष्य ही अपने दिए अपने ध्येय, अपने लक्ष्य के बारे में सोचने की क्षमता रखता है। मनुष्य ही लोक-परलोक, धर्म-अधर्म, पाप-पुण्य, हानि-लाभ हित-अहित का विचार व विवेक कर सकता है। मनुष्य पर भगवान ने विशेष कृपा कर उसे बुद्धि दी है। 84 लाख योनियों में मनुष्य जैसी बुद्धि, वाणी किसी के पास नहीं, तो हमें इनका सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

शास्त्री महाराज ने आगे समझाया कि पहली बात कि मानव का तन मिल जाए और दूसरी बात, हमारे मन में लक्ष्य प्राप्ति की इच्छा जाग जाए। हमारा लक्ष्य है ईश्वर की प्राप्ति, ज्ञान की प्राप्ति अर्थात भव-बंधन से छूटने की इच्छा जाग जाए। यदि यह इच्छा नहीं जगी तो मानव जीवन व्यर्थ ही चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed