फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crpf jammu kashmir

उधमपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन
crpf jammu kashmir
सीआरपीएफ की तरफ से किया जा रहा पौध रोपण। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बट्टल बालियां स्थित सीआरपीएफ कैंप में 187 बटालियन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बल के
विज्ञापन

अधिकारियों एवं जवानों ने कैंप परिसर में आंवला, अमरूद, अनार, सेब, चिनार एवं नीबू आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए। इसमें कमांडेंट राम बिलास गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वायुमंडल को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़ भाग लेना चाहिए क्योंकि ये सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वृक्ष लगाने की मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित बल के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने यह प्रण लिया कि वे इस मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी जसवीर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी गुरुचरण सिंह एवं बटालियन के जवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed