{"_id":"5820dbc04f1c1ba16fb3789a","slug":"the-death-of-the-army-man-from-falling-into-the-abyss","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से जवान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रकोट इलाके में रविवार की रात को ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहा सेना का एक जवान फिसल कर खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक ठाठरी डोडा का रहने वाला जवान मंजीत सिंह इन दिनों 12 आरआर में तैनात था।
विज्ञापन
रविवार की रात को वह चंद्रकोट केनाभती इलाके में ड्यूटी दे रहा था। पहाड़ी क्षेत्र में गश्त करने के दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। इसकी जानकारी मिलने पर साथ जवानों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत से उसके शव को खाई से निकाला गया और बटोत पीएचसी में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में शव को ब्रिगेड हेडक्वार्टर में सैन्य सम्मान देने के बाद उसे पैतृक गांव भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 173 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन