{"_id":"575c6b804f1c1b8d239c5b9e","slug":"stone-fell-from-the-mountain-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के कघोट गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बिन्नी कुमार (28) कघोट का ही रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बिन्नी तथा उसके घर के सदस्य पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। शनिवार भी सुबह बिन्नी तथा उसके घर के सदस्य पत्थर तोड़ने के लिए गए।
विज्ञापन
अभी वह कोग में पत्थर इकट्ठा ही कर रहे थे कि अचानक साथ में लगती पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर बिन्नी के ऊपर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन