फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police boarded handle big fraud

उधमपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा जालसाज

Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Police boarded handle big fraud
पुलिस गिरफ्तार में जालसाजी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चिनैनी पुलिस ने नौकरियों के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठने वाले एक बड़े जालसाज को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी चार साल से लोेगों से नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठता था। वह ‘नटवटलाल’ भी था। उस पर दो से ज्यादा शादियां करने और शादी के बाद पत्नियों के जेवर व पैसे लेकर फरार होने का आरोप भी है। आरोपी पुलिस के हत्थे तब चढ़ा, जब वह एक और शादी करने के चक्कर में लड़की से मिलने जम्मू गया हुआ था।

विज्ञापन


कुछ वर्षों से चिनैनी, लाटी और रामनगर के थाना क्षेत्रों में कई लोगों ने नौकरियाें के नाम पर पैसे ऐंठने वाले एक युवक के खिलाफ मामले दर्ज कराए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। इस बीच एसडीपीओ चिनैनी विनोद और पूर्व एसएचओ चिनैनी महेश शर्मा की टीम ने लाटी निवासी आरोपी युवक दीनानाथ को जम्मू से दबोच लिया।
विज्ञापन


लाटी निवासी बाबू राम ने बताया कि दीनानाथ ने उसके दोनों बेटों को नौकरियां दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए लिए थे। उनके बेटों को जाली एप्वाइंटमेंट लेटर भी दिए गए थे। हिरासत में आने के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कुछ ऐसे खुलासे किए, जिससे पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दीनानाथ ने करीब 60 से 70 लोगों से नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ से ऊपर वसूलने की बात पुलिस के सामने कबूली है। उस पर दो से अधिक शादियां करने का भी आरोप है। उसकी पहली पत्नी शमी देवी ने बताया कि दीनानाथ ने उससे 27 फरवरी 2016 को शादी की थी। शादी के करीब आठ माह के बाद उसने दहेज के लिए पत्नी को मारने-पीटने लगा। शादी के एक साल बाद दीनानाथ उसके सभी गहने और पैसे लेकर फरार हो गया। फिर उसने उधमपुर में ही एक अन्य लड़की से भी शादी की।

दूसरी शादी के लिए दीनानाथ ने लड़की को साहिल जंवाल के नाम से प्रेम जाल में फंसाया। दूसरी पत्नी को कुछ देर तक हिमाचल में रखा। उसके बाद वह दूसरी पत्नी के भी गहने लेकर फरार हो गया। इस बार दीनानाथ ने उधमपुर की ही एक अन्य लड़की को सोशल मीडिया के जरिये निशाना बनाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि इसी लड़की के कारण पुलिस दीनानाथ तक पहुंचने में कामयाब हुई।

खुद को बताता था सचिवालय में अधिकारी
दीनानाथ लोगों को ठगने के लिए खुद को सचिवालय में अधिकारी होने की बात बताता था। उसे पास बाकायदा जाली पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी थे। उसने दर्जनों लोगों को जाली एप्वाइंटमेंट लेटर भी दिए थे।


आरोपी पर चिनैनी, लाटी और रामनगर के थानों में मामले दर्ज हुए हैं। आरोपी पर धारा 420, 370, 376 और 468 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उसके पास से बीस सिम कार्ड जब्त हुए हैं जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकाले गए हैं। दीनानाथ का मोहाली और हिमाचल प्रदेश में भी रह चुका है। संभावना है कि वहां भी उसने ऐसी वारदातों को अंजाम दिया होगा। जांच चल रही है।
-शैलेंद्र मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed