फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Launched an investigation into the death of the newborn rat munching

चूहे के कुतरने से नवजात की मौत की जांच शुरू

Mon, 17 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Launched an investigation into the death of the newborn rat munching
जांच - फोटो : demopic

जिला अस्पताल में एक नवजात शिशु को चूहे द्वारा कुतरने से हुई मौत के मामले की स्वास्थ्य निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच का जिम्मा सीएमओ को दिया गया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कतिपय कारणों से शिशु की मौत हो गई थी। उसकी मौत के  बाद शव को चूहे ने कुतरा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को छात्रू के उड़ील गांव से गुलाम हसन अपनी पत्नी मुरसा बेगम को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में लाया। प्रसव ठीक से हो गया, लेकिन नवजात प्रीमेच्योर था। इसके   चलते उसे मशीन में डाला गया था। आरोप है कि बाद में उसे मेटरनिटी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान चूहे के कुतरने से उसकी मौत हो गई। उसका आरोप है कि नवजात के पूरे शरीर पर खून फैल गया था। उसने चूहे को कुतरते भी देखा है। बाद में यह मामला तूल पकड़ने लगा तो थाना प्रभारी समीर जिलानी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed