फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   EMO Dr. Navneet died of a heart attack.

Bijnor News: हार्टअटैक से हुई थी ईएमओ डॉ. नवनीत की मौत

Wed, 14 Oct 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
EMO Dr. Navneet died of a heart attack.
धामपुर। सौ बेड के अस्पताल में तैनात 53 वर्षीय इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ईएमओ डॉक्टर नवनीत कुमार यादव की मौत पीएम रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक आने के कारण हुई थी। उधर डॉक्टर के परिजनों ने मंगलवार को भी कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बागपत के थाना बैलोनी के गांव अमीनगर लोहारा निवासी डॉक्टर नवनीत कुमार यादव धामपुर के सौ बेड के अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। सोमवार 10:40 बजे डॉ. नवनीत का शव अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी की दूसरी मंजिल में उनके आवास में फर्श पर मुंह के बल पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा था।
विज्ञापन

उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशलेंद्र सिंह राणा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के अनुसार मौत करीब 24 घंटे पहले हो चुकी थी। उनके सर में पहले से चोट का निशान था। पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने के कारण डॉक्टर नवनीत कुमार यादव की मौत होना पुष्ट हुआ है। उधर सीओ अंजनि कुमार चतुर्वेदी और कोतवाल धीरज कुमार सोलंकी का कहना है कि डॉक्टर के परिजनों की ओर से मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed