फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   50000 extracted from consumer's bank account

उपभोक्ता के खाते से 50 हजार निकाले

Mon, 19 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
50000 extracted from consumer's bank account
टूटा एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

स्टेट बैंक आफ इंडिया गढ़ी में पलतेयाड निवासी केवल कुमार का खाता है। नौ सिंतबर को उनके खाते से एक दिन में दो बार कुल 50 हजार रुपये निकाले गए। आश्चर्य की बात यह है कि ये पैसे दिल्ली में किसी एटीएम से निकाले गए हैं।

विज्ञापन


केवल ने बताया कि पहले तो उन्हें पैसे निकाले जाने की कोई जानकारी नहीं थी। जब 16 सितंबर को वह रैंबल स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए पहुंचे, तो उनके खाते में रकम शेष नहीं थी। उन्होंने पिछले कई दिनों से अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग ही नहीं किया था, ऐसे में उनके खाते से पैसे किसने निकाले यह बात उनको समझ में नहीं आ रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे दिन बैंक के मैनेजर को लिखित में मामले की जानकारी देने के साथ ही पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया। इतना ही नहीं केवल कुमार का कहना है कि यह ऐसी पहली घटना नहीं हैं। इस तरह के और भी कई मामले सामने आए हैं। 9 सितंबर को इसी बैंक के एक और उपभोक्ता के एक लाख दस हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। इससे साबित हो रहा है कि एक ही दिन में बैंक खाते से दो उपभोक्ताओं के लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर, एसबीआई, गढ़ी बोधराज थापा ने कहा ‌कि यदि बैंक का एटीएम बिना प्रयोग किए किसी उपभोक्ता के पैसे उसके खाते से निकाले गए हैं, तो इसकी जांच की जाएगी। पैसे दिल्ली में स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। इसमें उपभोक्ता की कोई गलती नहीं हैं। बैंक उपभोक्ताओं के पैसे की भरपाई करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जा रही है तथा एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed