{"_id":"679fd6fcd7c4a75e550f705d","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119962-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ग्रामीणों ने बचाया उल्लू, वन्य जीव विभाग को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ग्रामीणों ने बचाया उल्लू, वन्य जीव विभाग को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पंचायत बारटा के छप्पर गांव में स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में खेत में पड़े एक उल्लू का रेस्क्यू कर उसे वन्यजीव विभाग के हवाले किया।
स्थानीय सुखदेव सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें अपने खेतों में यह उल्लू घायल अवस्था में पड़ा दिखा। उन्होंने तत्काल इसका रेस्क्यू किया और वन्य जीव विभाग के उधमपुर कार्यालय में लाकर इसे विभाग अधिकारियों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि देखने से साफ पता चलता है कि इसका एक पंख टूटा हुआ है।
वहीं वन्यजीव विभाग के अधिकारी जोगिंदर पाॅल ने कहा कि गांववासियों ने सराहनीय काम किया गया है। फिलहाल उधमपुर में इसका प्राथमिक उपचार करने के बाद इसे वन्यजीव विभाग जम्मू के हवाले कर दिया जाएगा।