{"_id":"64a85e4380dab174ea09e3a4","slug":"crime-mews-udhampur-news-c-10-1-drn1026-156195-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वाहन चिनाब में गिरा, तीन लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वाहन चिनाब में गिरा, तीन लोग लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। शुक्रवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के मेहर-कैफेटेरिया खंड में एक मैक्स लाेड कैरियर सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में डूब गया। इससे पिता-पुत्र और एक नाबालिग सहित तीन लोग लापता हो गए। वाहन उधमपुर से रामबन की ओर आ रहा था।
पुलिस के अनुसार नंबर जेके19-9605 वाला एक ऑटो चिनाब नदी में लुढ़क कर डूब गया। इसके कारण ऑटो में यात्रा कर रहे तीन लोग चिनाब नदी के तेज बहाव में डूब कर लापता हो गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और मेहर, मैत्रा, रामबन और सेरी में चिनाब नदी के तटबंधों पर डूबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।
एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने कहा कि वाहन दुर्घटना में तीन लोग लापता हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि तीनों की पहचान भरत सिंह (52) उनके बेटे विक्रम सिंह (30) दोनों निवासी तेली माजरा सेरी, रामबन और रोहित कटोच (17) पुत्र सुरजीत सिंह कटोच निवासी गली बास, रामबन के रूप में हुई है। दुर्घटना में डूबे लोगों की तलाशी के लिए मेहर से सेरी तक चिनाब नदी के तटबंधों पर बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि तीनों चिनाब नदी की तेज जलधारा में बह गए हैं।