फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Court News

Udhampur News: मध्यस्थता अभियान के माध्यम से समय पर मिलेगा न्याय

विज्ञापन
Court News
- 30 सितंबर तक जारी रहे अभियान, जिला एवं तहसील कोर्ट में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने का प्रयास होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश पर जिला अदालत परिसर सहित विभिन्न तहसील स्तरीय न्यायालयों में एक जुलाई से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान की शुरूआत की गई। इसके माध्यम से समय पर न्याय दिया जाएगा। दंपती विवाद, घरेलू हिंसा, वित्तीय लेनदेन आदि मामलों का मौके पर निपटारा किया जाएगा।
यह जानकारी जिला प्रमुख एवं सत्र न्यायाधीश वरिंद्र सिंह बाउ ने शुक्रवार को दी। जिला जज ने बताया कि मध्यस्थता के दौरान अगर कोई भी मामला दोनों पक्षों की मौजूदगी में हल कर दिया जाता है तो उस मामले को लेकर अदालत में दोबारा से अपील नहीं की जा सकती। इस अभियान के माध्यम से कई विवादों को सुलझाया जाता है और दोनों पक्षों की दूरियों को खत्म कर दिया जाता है। इससे समय और पैसे की भी बचत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लगातार बढ़ते मामलों का समय पर निपटारा और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना है। अदालतों में लगातार बढ़ते मामलों की वजह से समय की कमी के कारण कई मामलों का समय पर निपटारा नहीं हो पाता और मामलों की लंबित रहने की वजह से न्याय प्रक्रिया में भी देरी होती है। ऐसे समय में मध्यस्थता प्रक्रिया काफी कारगर साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें वैवाहिक संबंधों से जुड़े विवाद, घरेलू हिंसा, लेनदेन से जुड़े समझोते, चेक बाउंस, व्यवसायिक विवाद, वित्तीय विवाद, कर्ज आदि से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसमें प्रत्येक स्तर पर पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed