फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

संक्रमित मामले आने के बाद शक्तिनगर की कई गलियां सील

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। शक्तिनगर के रेड जोन बनने के बाद शनिवार को पुलिस ने मोहल्ले की कई गलियों को तारबंदी कर बंद कर दिया है। इनमें रहने वाले लोगों को अब बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इनके बारी-बारी से कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। वहीं शहर में पहला रेड जोन बना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शक्तिनगर में करीब दस दिन पहले एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद महिला के संपर्क में रहने वाले वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए और इनमें से नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डॉ. पीयूष सिंगला ने आदेश जारी कर शक्तिनगर को रेड जोन घोषित कर दिया है। अब रेड जोन के सभी नियम शक्तिनगर में लागू होंगे। शनिवार सुबह पुलिस की टीम शक्तिनगर में पहुंची और तारबंदी कर पूरी गली को बंद कर दिया। अब किसी को भी तारबंदी से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही कोई बाहर से तारबंदी को तोड़ कर मोहल्ले के अंदर जा सकेगा। पुलिस ने मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भी इसको लेकर जागरूक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि कोई भी घरों से बाहर न निकले और जो लोग बाहर जा रहे हैं, वह मास्क जरूर लगाकर कर रखे। जब घर में पहुंचे तो हाथ जरूर और समय-समय सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव पाए लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed