फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona vaccination

223 शिक्षण संस्थानों में छात्र व छात्राओं को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Corona vaccination
उधमपुर। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना टीकाकरण लगाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनको टीका लगाने के लिए ज्यादातर टीकाकरण केंद्र स्कूलों में ही तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 223 सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग के शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी काम करेंगे। सभी टीकाकरण केंद्र उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तैयार किए जाएंगे। तीन जनवरी से देश भर में 15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीके की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

टीका लगवाने वाले सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों में ज्यादातर 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी है। इसलिए, स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वैक्सीन लगाने की योजना तैयार की है। उधमपुर में 15 से 18 आयु वर्ग में कुल 37 हजार किशोरों को टीका लगाया जाना है। इसमें से 24500 विद्यार्थी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले हैं। ज्यादातर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको स्कूलों में लाकर वैक्सीन लगाने की शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए जिले में 166 सरकारी स्कूलों और 57 निजी स्कूलों में टीकाकरण केंद्र तैयार किए हैं। हर स्कूल में एक टीम का गठन किया गया है, जो विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें स्कूल लेकर आएगी। और, स्कूल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी।
-----
बाहरी राज्य में मौजूद विद्यार्थी उसी राज्य में कराएंगे टीकाकरण
अगर कोई विद्यार्थी किसी काम से बाहरी राज्य में है, या किसी दूसरे जिले में है तो वह वहीं पर टीका लगवाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्य में मौजूद विद्यार्थी उसी राज्य में वैक्सीन लगाने के बाद अपना प्रमाणपत्र भेज देगा। फिर उसको टीकाकृत लोगों की श्रेणी में रख दिया जाएगा।
----
वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ देर स्कूल में ही रहेंगे विद्यार्थी
15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को टीका लगाने के बाद तुरंत घर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें कुछ देर स्कूल में ही रखा जाएगा। उसकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अगर विद्यार्थी को कोई परेशानी होगी तो उसका उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी है।

-----
प्रशासन से आदेश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में टीमें तैयार की जा रही हैं। साथ ही विद्यार्थियों के साथ भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। टीकाकरण केंद्रों के लिए स्कूलों का भी चयन कर लिया गया है।
- अरविन कुमार कौल, सीईओ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed