{"_id":"61f82ac37a08f66d8a27d4fb","slug":"corona-udhampur-news-jmu2529278148","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को लगाई जाने लगी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को लगाई जाने लगी दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में सोमवार को कुल 2227 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। बहुत दिनों के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को दूसरा डोज लगाना भी शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बहुत कमी आई है। इसको लेकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन लगाने का काम पूरी तरह बंद रखा। लेकिन, सोमवार को सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से अधिक आयु वर्ग में 121 लोगों को पहली और 262 को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं, 15 से 18 वर्ष आयु वाले 297 लोगों को पहली और 818 को दूसरी खुराक दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों को दूसरी खुराक लगाना सोमवार से ही शुरू किया गया है। इनको दूसरा टीका लगाने का अंतर चार सप्ताह रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में शिविरों का आयोजन कर दूसरी खुराक देना शुरू किया है। कोरोना नियमों का पालन कर विद्यार्थियों को स्कूलों में लाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। इनकी संख्या में अब अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होने की संभावना है।