फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 55 पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को बाहरी राज्य से लौटे 17 लोगों सहित 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक की संक्रमण से मौत भी हुई है। वहीं, कुल 28 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 10 के दिन अंदर ही जिले में कुल 423 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। औसत हर रोज 40 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके साथ कुछ लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। वीरवार को तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ को भी पार कर गई थी। हालांकि, शुक्रवार को दूसरे दिन बाहरी राज्यों से लौटे 17 लोगों के साथ 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, जिले में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। वीरवार को भी मौत संक्रमण से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों का पता लगाने के लिए हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों की जांच कर रहा है। इसके साथ प्रशासन व पुलिस की टीमें भीड़ लगने से रोकने के लिए लगातार बाजार का निरीक्षण कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 11917 हो गई है। इनमें से 11394 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं। 141 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 382 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिले में 10 दिनों में आए संक्रमण के मामले
दिनांक संक्रमित
5 जनवरी 15
6 जनवरी 14
7 जनवरी 16
8 जनवरी 17
9 जनवरी 7
10 जनवरी 18
11 जनवरी 77
12 जनवरी 68
13 जनवरी 136
14 जनवरी 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed