फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

जिले में एक दिन के अंदर 17 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिले में मंगलवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अचानक एक साथ इतने मामले समाने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। इनके संपर्क में रहने पर कई लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में 14 लोग जिला अस्पताल में रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी सेहत खराब होने पर ओपीडी में जांच के लिए पहुंचे थे। जिले में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। इनकी संख्या में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। पहले एक दिन में दो या तीन मामले सामने आ रहे थे। अब इनकी संख्या 10 को पार करने लगी है। सोमवार को जिले में एक साथ छह लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, मंगलवार को तीन गुना अधिक 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज ओपीडी में जांच के लिए आने वाले मरीजों के पहले कोरोना टेस्ट किए जाते हैं। इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इनको डॉक्टर के पास जांच के लिए भेजा जाता है। मंगलवार को भी कई मरीज जांच के लिए पहुंचे और जब इनको कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया तो 14 लोग रैंडम सैंपलिंग में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के अलग हिस्सों में तीन और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह महीने बाद जिले में इतनी अधिक संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर जिले में 32 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि हालात फिर से खराब होने लगे हैं, और तीसरी लहर की भी आशंका बनती जा रही है।
-----
जिले में 139 की हो चुकी है कोरोना से मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11508 हो गई है। इनमें से 11333 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 36 हो गई है।

-----
जिला अस्पताल में स्थिति नियंत्रण में है। सभी संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोग जागरूक रहें। घरों से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें, और नियमित तरीके से हाथ धोते रहें। अगर और ज्यादा हालात खराब होते हैं तो जिला अस्पताल में इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
- डॉ. विजय रैना, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed