फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

1200 से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
corona
उधमपुर। जिले में रविवार को 1200 से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। रविवार की छुट्टी होने के कारण कई वैक्सीन सेंटर बंद थे। इसी कारण कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी, लेकिन सोमवार को इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 1284 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 81 लोगों को पहली और 978 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में आठ लोगों को पहली और 202 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में एक को पहली और 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सबसे अधिक चिनैनी ब्लाक में 528 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जबकि सबसे कम मजालता ब्लाक में 35 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। इसके साथ बसंतगढ़ ब्लाक में 55 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिला अस्पताल में कुल 118 लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जिले में कुल 754090 डोज लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इनमें से 431926 लोगों को अभी तक पहली डोज और विभाग ने 102.61 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। जबकि 322164 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है और अभी तक 76.54 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। विभाग की तरफ से दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर रोज मशक्कत की जा रही है। मोबाइल टीमें घर घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए काम कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को घरों में पहुंच कर वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सप्ताह में जिले में आठ लोग कोरोना संक्रमित
फिर से बढ़ने लगे कोरोना के सक्रिय मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। सप्ताह के अंदर जिले में कुल आठ कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। अब ज्यादातर लोग शहर के अंदर संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के अंत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। शहर के अंदर सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, और बहुत ज्यादा संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। शादियों में भीड़ लग रही है। इन हालात के बीच अब शहर के अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सप्ताह के अंदर ही आठ लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इसी के सक्रिय मामलों की संख्या नौ पहुंच गई है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 11438 हो गई है। इनमें से 11292 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अभी तक 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
कटड़ा में सात ट्रेवलर्स कोरोना संक्रमित
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में यात्रा करने आए सात ट्रेवलर्स कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है। जिले में कुछ दिन से संक्रमण के मामले आना शुरू हुए है।

शनिवार को पौनी में दो स्थानीय लोग पॉजिटिव आए थे। रविवार को ब्लॉक रियासी, कटड़ा, माहौर तथा पौनी में कोई भी स्थानीय व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। जिला प्रशासन ने लोगों को एसओपी के तहत जारी सभी प्रकार के निर्देश मानने को कहा है। बाजारों में आने पर मॉस्क डालना अनिवार्य किया गया है, लेकिन उसको कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। रविवार को भी बाजारों में बिना मॉस्क पहने लोग धूमते दिखे। बाजारों में थूकना तथा छींकना तो आम बात हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed