फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona test

जिला अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर कोरोना टेस्टिंग सुविधा

विज्ञापन
Corona test
ऊधमपुर के जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैव का उद्घाटन करते हुए जिला आयुक्त ऊधमपुर तथा लैव की जानक? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। लगभग पांच महीने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में लगाई आरटीपीसीआर प्रयोगशाला को शुरू कर दिया है। इसके लिए फंड की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन खुद ही कर रहा है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जम्मू से विशेषज्ञ उधमपुर आ गए हैं। शनिवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने प्रयोगशाला का उद्घाटन कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब पांच महीने पहले 30 लाख रुपये में आरटीपीसीआर जांच प्रयोगशाला स्थापित की गई थी। लेकिन, फंड की कमी के कारण इसको शुरू करने में कामयाबी नहीं मिल रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर महीने लैब चलाने के लिए करीब 10 लाख रुपये की जरूरत है। एक हजार टेस्ट का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपये होता है।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर सहित पांच से छह कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए फंड व स्टाफ की मांग को उच्च अधिकारियों के सामने रखा गया था। अब प्रयास शुरू हुए हैं। जम्मू से विशेषज्ञों की टीम ने उधमपुर पहुंचकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। हर रोज करीब सौ टेस्ट करना शुरू किया गया है। तैयारी पूरी होने के बाद उपायुक्त ने शनिवार को प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। डाक्टरों ने उपायुक्त को प्रयोगशाला में जांच की प्रक्रिया और रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नववर्ष के पहले दिन इस प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने खुद इसको चलाने की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले प्रशासन आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल और जम्मू पर निर्भर था। लेकिन, अब अस्पताल में ही प्रयोगशाला को नियमित तरीके से चलाने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट के लिए लोगों को अब कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

- इंदु कंवल चिब, उपायुक्त, उधमपुर

ऊधमपुर के जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैव का उद्घाटन करते हुए जिला आयुक्त ऊधमपुर तथा लैव की जानक?

ऊधमपुर के जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैव का उद्घाटन करते हुए जिला आयुक्त ऊधमपुर तथा लैव की जानक?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed