{"_id":"61785753b01c7b7b743f033e","slug":"conflict-udhampur-news-jmu2466536162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या, मामला दर्ज ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या, मामला दर्ज ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शुद्ध महादेव चौकी के अधीन गांव गांच्छड़ में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
गांव के नायब सरपंच बशीर अहमद और लंबरदार ओमप्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद करीब चार-पांच साल से दो गुटों में चल रहा था। मंगलवार दोपहर को जब मृतक कुलदीप सिंह (50) अपने खेतों में गया तो करीब चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया, और उसकी हत्या कर दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी चरणजीत सिंह और शुद्ध महादेव चौकी के प्रभारी मंगत राम मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। बाद में फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर टीम ने सबूत भी इकट्ठे किए। व्यक्ति पर लाठी और डंडों से वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को सीएचसी अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तीन चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।