फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleanness Workers Held Strike from Today

Udhampur News: सफाई कर्मचारी आज से करेंगे हड़ताल, चौक-चौराहों पर सफाई होने से मिली राहत

विज्ञापन
Cleanness Workers Held Strike from Today
शहर के बाडेयां ड​म्पिंग स्टेशन से कचरा उठाते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्थायी करने सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल सोमवार से पूर्ण रूप से शुरू होने के आसार हैं। इससे पहले रविवार को सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म होने के बावजूद सफाई कर्मियों ने शहर के चौक-चौराहों पर सफाई की। इससे लोगों को राहत मिली।
सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से शनिवार को प्रदर्शन कर कहा गया था कि सरकार को 28 जून तक का दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद काम छोड़ हड़ताल शुरू हो जाएगी। रविवार को छुट्टी के चलते संघ ने किसी तरह की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की। इससे दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। सफाई कर्मचारियों ने चौक चौराहों पर सफाई लेकिन वार्डों के भीतर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जम्मू कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधू का कहना था कि इससे पहले भी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने स्थायी करने व मिनिमम वेज एक्ट लागू करने को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी। उस समय डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी लंबित मांगों को एक महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा लेकिन तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed